उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़राज्य खबरें
दुकानदार की मोबाइल छीनकर बाइक सवार फरार, जांच में जुटी पुलिस

जन एक्सप्रेस/ प्रतापगढ़: जिले के कंधई थाना क्षेत्र में दुकान बन्दकर घर जा रहे एक व्यक्ति से मोबाइल छीनकर अज्ञात बाइक सवार फरार। मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस।
जिले के कन्धई थाना इलाके के पयागपुर औरसिता गांव निवासी सन्तोष कुमार की आसलपुर बाजार में दुकान है। बीते सोमवार को देर शाम वह रोजाना की तरह अपनी दुकान बन्द करके अपने घर जा रहा था। पीड़ित के अनुसार जैसे ही वह थाना इलाके के कीरतपुर तिराहा से आगे नाला के पास पहुंचा ही था कि पीछे से बाइक सवार दो अज्ञात लोग आए। आरोप है कि उनमें से एक व्यक्ति ने पीड़ित की शर्ट में रखे मोबाइल को झपट्टा मार कर छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना देते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है।






