उत्तर प्रदेश

बाइक सवार दूधिया को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,मौत….

मिलक: नगर में दूध देकर वापस लौट रहे बाइक सवार दूधिया को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दूधिया पूरी रात सड़क किनारे पड़ा रहा। सुबह राहगीरों ने दूधिया के सड़क किनारे पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। अस्पताल के डॉक्टर ने  दूधिया को मृत घोषित कर दिया। दूधिया की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

मिलक थाना क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी 35 वर्षीय शेर सिंह दूध बेचने का काम करता था। रोजाना की तरह वह गुरुवार को दूध बेचने मिलक आया था। शाम को घर लौटते समय बिलासपुर रोड स्थित खाता नगरिया गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद वह बाइक समेत सड़क किनारे गिर गया।अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। शेर सिंह पूरी रात घायल अवस्था में  सड़क किनारे पड़ा रहा। शुक्रवार को  राहगीरों ने शेर सिंह को सड़क किनारे पड़ा देखा,तो पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस शेर सिंह को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने शेर सिंह को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार शेर सिंह की मृत्यु गुरुवार की रात में ही हो गई थी। सर्दी के कारण उसके हाथ व पैर ऐंठे हुए थे।

घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। सरकारी अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शेर सिंह को मृत अवस्था में देखकर रोना पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी व दो पुत्र छोड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button