उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक घायल

जन एक्सप्रेस /शाहगंज: नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित अहरौला पड़ाव के समीप सड़क दुघर्टना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप  से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
सरपतहा थाना क्षेत्र के मोहदी सराय बाजार निवासी 35 वर्षीय अरविंद पुत्र रामपाल सोमवार की शाम बाइक से शाहगंज से घर जा रहें थे कि आजमगढ़ मार्ग स्थित अहरौला पड़ाव बाइपास के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल युवक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button