विश्व हिंदू महासंघ युवा जिलाध्यक्ष सतीश निषाद का जन्मदिन मनाया गया

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर में सद्भावना पुर स्थित रॉयल कैफे पर विश्व हिंदू महासंघ भारत युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतीश निषाद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं और मित्रों ने मिलकर केक काटा और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने सतीश निषाद के उज्ज्वल भविष्य और संगठन की मजबूती के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में पवन निषाद सहित कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही अरविंद निषाद, दीपक निषाद, हर्ष वर्मा, रवि निषाद, अजीत निषाद, अंकित निषाद, अवनीश निषाद, संतोष बिंद और रोहित समेत अन्य मित्रगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
सभी ने एकजुट होकर जन्मदिन का उत्सव मनाया और संगठन की एकता व सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और क्षेत्र में आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।






