उत्तर प्रदेशकानपुरराजनीति

बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

जन एक्सप्रेस/कानपुर नगर।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों भगवानदीन पुखा, भोपाल पुखा, बनियापुखा मजरे ग्राम-कटरी ख्योरा का विधान सभा सदस्य अभिजीत सिंह सांगा (विधायक बिटूर) के द्वारा जिला प्रशासन एवं राहत दल के साथ दौरा किया गया। विधायक के द्वारा नौकाओं से ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी (सदर) कानपुर नगर महोदय, तहसीलदार तथा ग्राम प्रधान व ग्राम-वासियों के साथ जलाप्लावित क्षेत्रों में निरीक्षण किया गया। प्रभावित व्यक्तियों को शासकीय सहायता के रूप में “बाढ़-राहत किट” का वितरण कराया गया।
बाढ़ राहत शिविर मन्नीपुरखा (कम्पोजिट विद्यालय कन्या पुराना कानपुर) में शरण लिए परिवारों को सुबह-दोपहर रात्रि का नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराया गया।
बाढ़‌ राहत शिविर प्राथमिक पाठशाला कांशीराम नगर कटरी शंकर पुर सराय में शरण लिए व्यक्तियों को भी भोजन इत्यादि की सम्पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध करवायी गयी।
बनियापुखा चौराहा पर “बाढ़-चौकी” संचालित कर दी गयी है। जिसमें जिला प्रशासन, विकास खण्ड, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी गण सतत उपस्थित रहकर स्थितियों की सघन निगरानी कर रहे है। इस प्रकार समस्त बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही है। प्रभावित व्यक्तियों से निरन्तर संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षित रहने हेतु निर्देशित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button