पीलीभीत

एक बार फिर आयेगी भाजपा सरकार: मिश्रा

बीसलपुर।किसान सहकारी चीनीमिल में भाजपा की विधान सभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए बनाये गये विधानसभा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी।
किसान सहकारी चीनीमिल में भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी मुनीष मिश्रा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी को बहुमत के साथ जीत दिलीनी है। इसके लिए कार्यकर्ता जुट जायें और गांव गांव में जाकर भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दें। क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री दोबारा प्रधान मंत्री की कुर्सी पर काबिज होंगे। उन्होंने जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं सोच रखी हैं जिनका सीधा लाभ जनता को मिलेगा और जनता खुशहाल होगी। सरकार ने किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त किसानों के खातों में भेज दी है। जो खेतों खड़ी फसल में काम आयेगी। इस मौके पर विधानसभा संयोजक आयुष मिश्रा, ब्लाक प्रमुख महीप सिंह चंदेल, अशोक शर्मा सहित विधानसभा चुनाव प्रंधन समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button