:जौनपुरउत्तर प्रदेशराज्य खबरें
भाजपा मंडल गभिरन के पदाधिकारियों की घोषणा

जन एक्सप्रेस /जौनपुर: 2 अगस्त शनिवार को भाजपा मंडल गभिरन के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा मंडल अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में की गयी। दिदखोरा गांव में वरिष्ठ भाजपा नेता विनय मिश्रा के आवास पर शनिवार को मंडल अध्यक्ष अजय यादव ने अपनी टीम की घोषणा की जिसमें बलिहारी राजभर, इंद्रसेन मौर्य, आदित्य मिश्रा,मनोज सिंह, बृजलाल गौतम, श्री मती कंचन पासवान, उपाध्यक्ष बनाए गए, प्रफुल्ल चंद्र मौर्य,रामसबद बिंद, महामंत्री तथा मंत्रीपद के लिए श्रीमती सरोजा पाठक, श्याम राजभर,कुंवर विकास सिंह, जितेन्द्र अग्रवाल,विजय गौतम, श्रीमती सुभागी मौर्य,को चुना गया। तथा जगन्नाथ यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया।इस मौके पर कमला प्रसाद सिंह, महेंद्र सिंह, नंदलाल राजभर, मदन सोनी,आलोक मिश्रा, इंद्रजीत विश्वकर्मा, बृजेश यादव, अनिल यादव, आदि मौजूद रहे।





