उत्तराखंडनई टिहरी

नई टिहरी में भाजपा की बैठक: 2027 चुनाव की तैयारियों पर जोर

जन एक्सप्रैस/नई टिहरी: भाजपा महिला मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में 2027 के चुनाव के लिए तैयारियां शुरू करने पर जोर दिया गया। कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। लेकिन कांग्रेस केवल जनता में भ्रम फैलाकर सत्ता में आना चाहती है। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास के साथ काम कर रही है। जिसके दम पर भाजपा तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

वीरवार को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ के जिला मुख्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष उदय रावत,महिला मोर्चा की अध्यक्ष इंदू डंगवाल,तौफीक अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीस गौड़ ने कहा कि कांग्रेस से लेकर अन्य दलों में उन्हें केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। लेकिन भाजपा के सत्ता में आने से सभी वर्गो का विकास के साथ ही सम्मान भी हो रहा है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुचि भट्ट ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि भाजपा सरकार ने ही महिलाओं को पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। जबकि अब केंद्र सरकार ने नारी वंदन बिल पास पर लोकसभा और विधानसभा में भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिए जाने की तैयारी है।

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी की सरकार जनहित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे में सरकार के कार्यों का लाभ जनता तक पहुंचाने में कार्यकर्ता भी मदद करें। इस अवसर पर मोर्चा की प्रदेश महामंत्री हिमानी वैष्णवी,गढ़वाल संयोजक रेखा डंगवाल,जिला महामंत्री जयेंद्र सेमवाल,महिला मोर्चा की जिला महामंत्री लीला मखलोगा,अनीता कोठारी,नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता बिष्ट,पूर्व प्रमुख बेबी असवाल,एससी आयोग की सदस्य सुनीता देवी,आनंदी नेगी,सुषमा उनियाल,इंदिरा आर्य,विमला खणका,मधु भट्ट,मीना सेमवाल,लक्ष्मी रावत,सीमा नेगी,उर्मिला नेगी,मंडल अध्यक्ष विजय कठैत,असगर अली,जीतराम भट्ट,रणवीर नौटियाल आदि उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button