उत्तर प्रदेशचित्रकूट

भाजपा चित्रकूट में एसआईआर अभियान की समीक्षा बैठक, संगठन सुदृढ़ करने पर जोर

जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में संगठन विस्तार और मतदाता सूची शुद्धिकरण पर हुई विस्तृत चर्चा

जन एक्सप्रेस चित्रकूट(हेमनारायण हेमू)—भाजपा चित्रकूट द्वारा एसआईआर (Special Integrated Revision) अभियान की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉ. अनिल यादव मौजूद रहे, जबकि जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने अध्यक्षता की। बैठक का संचालन जिला अभियान संयोजक एवं जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने किया।

वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति से बैठक रही प्रभावी

बैठक में पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरोप्रसाद मिश्र, अभियान सह संयोजक अखिलेश रैकवार और मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक के पश्चात कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल का जन्मदिन केक काटकर मनाया। इसके साथ ही नवमनोनीत प्रांतीय परिषद सदस्यों श्याम नारायण शुक्ल और सुनील कुमार सिंह का स्वागत भी किया गया।

एसआईआर अभियान मतदाता सूची शुद्धिकरण का महत्वपूर्ण कदम—डॉ. अनिल यादव

मुख्य अतिथि डॉ. अनिल यादव ने कहा कि एसआईआर अभियान ने मतदाता सूचियों को सटीक और शुद्ध बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा—“लाखों बीएलओ ने मेहनत करके इस राष्ट्रीय दायित्व को पूरा किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जनसंपर्क कर हर मतदाता तक पहुंचना चाहिए। हमारा संकल्प है—हर बूथ, हर घर, हर मतदाता भाजपा का।”उन्होंने कहा कि अवैध घुसपैठियों को हटाया जाना और भारतीय मतदाताओं का नाम सुरक्षित रखना भाजपा की जिम्मेदारी है।

मतदाता सूची शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत करता है—जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य

जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने कहा कि हर कार्यकर्ता को इस अभियान को पूरी जिम्मेदारी के साथ सफल बनाना है।
“मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है,” उन्होंने कहा।

852 बूथों पर पहुंचा अभियान—आलोक पाण्डेय

अभियान संयोजक आलोक पाण्डेय ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के 852 बूथों पर सघन जनसंपर्क किया है।
उन्होंने कहा—“1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने के लिए घर-घर संपर्क किया जा रहा है। हर युवा को मतदाता बनाना हमारा लक्ष्य है।”बैठक में अश्विनी अवस्थी, अंजू वर्मा, मनोज तिवारी, पप्पू पाल, प्रेमलाल बाल्मिकी, पुरुषोत्तम गुप्ता, रमेश रैकवार, मुन्नालाल प्रजापति, आशीष, श्रवण, हीरो मिश्रा, राखी, राजेश्वरी, रवि गुप्ता, फूलचंद्र राजपूत, मनीष सिंह, योगेन्द्र सिंह, राधे परिहार, सोनू खंगार, इशरार, दीपक द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button