Politicsउत्तर प्रदेशबलरामपुर

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का जिले में पहुंचने पर किया गया स्वागत

जन एक्सप्रेस/बलरामपुर : जनपद बलरामपुर मे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोयडा विधायक पंकज सिंह बुधवार को जिले में पहुंचे। जहां पर भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। अटल भवन पहुंचकर तुलसीपार्क में लगी प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। जिसके बाद भाजपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जानकारी के अनुसार 11 जून को केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर एमएलके पीजी कॉलेज में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया।
एमएलके पीजी कॉलेज में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोयडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के शासन का 11 वर्ष पूर्ण हुआ है। जन कल्याण की योजनाओं के जरिये भारत देश विकसित बनने की ओर है। पीएम मोदी प्रधानमंत्री नहीं बल्कि प्रधान सेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं। कहा कि सुशासन लोकतंत्र की मुख्य कड़ी है। यह भाजपा सरकार की संस्कृति बन गई है। एक उत्तरदायी सरकार के रूप में कार्य कर रही है। जनता के साथ चलने वाली सरकार है। 2014 के पूर्व तुष्टिकरण की राजनीति थी। आज अच्छे नीयत के साथ नीतियां बनाई जा रही हैं। आईएमएफ का लगता है कि 2027 तक भारत विश्व की तीसरी अर्थ व्यवस्था वाला देश बन जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल लेनदेन 49 प्रतिशत भारत देश में होता है। मोबाइल का प्रयोग आज देश में 116 करोड़ लोग कर रहे हैं। योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है। मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए इनकम टैक्स स्लैब में केन्द्र सरकार ने बदलाव कर संजीवनी देने का काम किया है। अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि 2014 के बाद केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने पर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। 23 शहरों में मैट्रो रेलवे की सुविधा मिल रही है। 99 प्रतिशत गांवों तक सड़क की कनेक्टीविटी मिल चुकी है। 2014 के बाद देश 160 एयरपोर्ट नए बनाए गए हैं। नारी सशक्तिकरण के तहत भारतीय सेना ने महिलाओं के लिए स्थायी नियुक्ति की गई है। भारत देश में आज सबसे ज्यादा महिला पायलेट हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार एक विजन व निश्चित मिशन के साथ देश को आगे बढ़ा रही है। गरीबों को आयुष्मान कार्ड के जरिये पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज सरकार दे रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी, विधायक पल्टूराम, कैलाश नाथ शुक्ल व राम प्रताप वर्मा, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू,ब्लाक प्रमुख गोविंद सोनकर, हेमंत जायसवाल, शक्ति सिंह, प्रवीण सिंह विक्की, महिपाल चौधरी, मनोज तिवारी, राकेश तिवारी, रवि वर्मा, प्रिंस वर्मा, धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, अनूप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, बिन्दू विश्वकर्मा, विष्णु देव गुप्ता,अजय सिंह पिंकू, अवधेश तिवारी तरुण, डीपी सिंह, अवधेश पाण्डेय, अंशुमान शुक्ल, संदीप उपाध्याय, अभिषेक सिंह, रमेश पहवा, डॉ प्रांजल त्रिपाठी, डॉ श्रद्धा सिंह, डॉ देवेश श्रीवास्तव, पवन वर्मा, पवन शुक्ल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
अटल भवन पर आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि पंकज सिंह कांग्रेस पर जमकर बरसे। बोले कि राहुल गांधी तो हर बात का सबूत मांगते हैं। आतंकवादी मारे जाते हैं या पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई होती है तो राहुल रोना रोते हैं। उन्हें भारतीय सेना के शौर्य पर गर्व करने के बजाय पाकिस्तान के नुकसान की चिंता अधिक रहती है। ऑपरेशन सिंदूर हमारे देश की सेना के साहस का परिचायक है। आज पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा है, जबकि पाकिस्तान अलग-थलग पड़ा है। मोदी सरकार रक्षा बजट पर विशेष ध्यान दे रही है। पाकिस्तान एयरवेस व आतंकी शिविरों को टॉरगेट बनाने के लिए ज्यादातर स्वदेशी मिशाइलों का प्रयोग किया गया। भारत के बनाए मिशाइलों की मांग विश्व में बढ़ी है। पूरी दुनिया में भारत के प्रति विश्वास बढ़ा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी, विधायक पल्टूराम, कैलाश नाथ शुक्ल, राम प्रताप वर्मा, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, नपाप अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह वैस, जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button