दिल्ली/एनसीआर

चुनावी हिंसा को लेकर भाजपा ने ममता सरकार को घेरा

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान के दौरान कई इलाकों से हिंसा की खबरें भी आ रही हैं। इसको लेकर भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार को घेरा। भाजपा ने कहा कि राज्य अब राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है।

पंचायत चुनाव में हिंसा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जो आज पश्चिम बंगाल में हो रहा है, वैसा कभी 90 के दशक में बिहार में होता था। सत्ता का दुरुपयोग कर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। सत्ता पाने के लिए वहां हिंसा का दौरा जारी है। स्थितियां वहां बद से बदतर होती जा रही हैं।

डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल दुनियाभर में कला और संस्कृति के लिए जाना जाता था, लेकिन अब राज्य राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button