अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी

13 हजार रामभक्तों भाजपा फ्री में कराएगी रामलला के दर्शन

Listen to this article

बाराबंकी: रामनगरी अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद एक अभियान के तहत जिले के करीब 13 हजार रामभक्तों को मुफ्त में अयोध्या धाम में दर्शन का मौका मिलेगा। रामभक्तों को आने-जाने के साथ रास्ते में भोजन व नाश्ते की भी व्यवस्था रहेगी। यह अभियान प्राण-प्रतिष्ठा के एक दिन बाद यानी 25 जनवरी से शुरु होगा। रामभक्तों का दर्शन कराने की तैयारी भारतीय जनता पार्टी की ओर से की गई है। प्रत्येक बूथ से पांच-पांच रामभक्तों को चिन्हित किया जाएगा।

भाजपा की ओर से अभियान चलाकर करीब 13 हजार भक्तों को रामलला के दर्शन कराए जाएंगे। पार्टी की ओर से 25 जनवरी से लेकर 25 मार्च तक ”रामलला दर्शन महाअभियान” चलाया जाएगा। इसके तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या पहुंचाने तथा वहां खाने-पीने, रहने व दर्शन की मुफ्त व्यवस्था की जाएगी। दर्शन कराने वाले श्रद्धालुओं का पूर्व में पंजीकरण कर उनका परिचय-पत्र बनाया जाएगा। जिन्हें तिथिवार स्टॉल निर्धारित कर रामलला के दर्शन कराए जाएंगे।

”रामलला दर्शन महाअभियान” के लिए पार्टी की ओर से बकायदा प्रभारी भी बनाए गए हैं। अभियान के तहत बूथ स्तर पर टोलियां बनाई जाएंगी। जो गांव के लोगों का पंजीकरण करने व उन्हें यात्रा कराने में सहयोग करेंगी। जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा द्वारा बनाए गए 2590 बूथों से पांच-पांच रामभक्त चिन्हित कर उन्हें दर्शन कराने की तैयारी की गई है।

भोजन, नाश्ता व प्रसाद भी होगा मुफ्त
रामलला के दर्शन करने वाले जत्थे में भजन-कीर्तन मंडली भी होगी। जो श्रीराम के भजन गाते हुए अयोध्या तक पहुंचाएगी। रास्ते में एक स्थान पर नाश्ता दिया जाएगा। अयोध्या पहुंचने पर वहां खाना रहना व नाश्ता व प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। अयोध्या धाम स्थित धर्मशाला में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पार्टी इसे लेकर अभियान तेज करने की तैयारी में लगी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button