उत्तर प्रदेशबहराइचराजनीति

लोकसभा चुनाव में भाजपा यूपी में 80 सीटों पर दर्ज कराएगी जीत 

भाजपा कार्यालय में डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया कर्तव्य का पाठ 

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की व मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने की। विशिष्ठ अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री पिछडा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग सशक्तिकरण नरेंद्र कश्यप उपस्थित रहे। सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड विधायक सुभाष त्रिपाठी पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा पूर्व मंत्री मयंकर सिंह एमएलसी पदम सिंह चौधरी ने भी सभी को संबोधित किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि आज समय आ गया है जब आप कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा 2024 में केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश में 80 में से 80 सीट जीतने जा रही है ।और हम और आप मिलकर भारत को 100 वर्ष आगे ले जाने वाले हैं। आज भारत जैसा देश जी-20 समिट जैसा कार्यक्रम कर ही नहीं रहा बल्कि इसकी अध्यक्षता कर रहा है। हमने जो राम जन्मभूमि पर रामलला को विराजित करने का स्वप्न सजाया था वह 22 जनवरी को साकार होने जा रहा है। संसद के विशेष सत्र में वन नेशनल वन इलेक्शन जो अटल जी का एक सपना था वह साकार होने जा रहा है। जिला श्यामकरन टेकड़ीवाल ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रताप सिंह ने किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राहुल राय रणविजय सिंह दीपक सत्या सुरेश गुप्ता सुवेद वर्मा सुषमा चौधरी उमाशंकर तिवारी जिला महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी राघवेंद्र प्रताप सिंह नन्हेंलाल लोधी जिला मंत्री सुनील श्रीवास्तव डिंपल जैन संजय वीर चन्द्र वर्मा रामनिवास जायसवाल जगत राम सोनकर हरेंद्र विक्रम सिंह जिला मीडिया प्राभारी देवेंद्र कुमार मिश्रा जगतराम सोनकर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ब्रजेश पांडे प्रमोद पांडेय राम कृपाल जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सौरभ मिश्रा जितेंद्र प्रताप सिंह जीतू किसान मोर्चा जिले के सभी मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी व जिला कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button