उत्तर प्रदेशबलरामपुरराजनीति

भाजयुमो ने सम्मेलन के बाद निकाली जागरूकता रैली, विधायक के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष हुए शामिल 

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के अंतर्गत शनिवार देश शाम को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से एमएलके पीजी कॉलेज में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं से एक राष्ट्र एक चुनाव पर समर्थन करने की बात कही गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने कहा कि युवाओं की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति होती है। देश का युवा किसी भी परिवर्तन को बदलने में सक्षम है। आज देश में एक राष्ट्र एक चुनाव की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश में अलग-अलग चुनाव होने से विकास कार्यों में रुकावट आती है। केंद्र व राज्य के अलग चुनाव होने से अराजकतत्व सक्रिय होकर बूथ लूटने सहित अन्य प्रकार से चुनाव को प्रभावित करते हैं।
वन नेशन और वन इलेक्शन पर जोर दे रही सरकार
केंद्र सरकार देश में वन नेशन और वन इलेक्शन पर जोर दे रही है। इसका समर्थन सभी वर्गों को करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने सिर्फ देश में भ्रष्टाचार और घोटाला किया है। विपक्ष की सरकार होने पर आए दिन चुनाव में बूथ लूटने की घटनाएं आम बात थी। एक राष्ट्र एक चुनाव का आज वही लोग विरोध कर रहे हैं जो देश का विकास नहीं चाहते हैं।

एक साथ चुनाव से विकास कार्यों में लगेगा पैसा

एक राष्ट्र एक चुनाव होने पर देश की जनता का पैसा विकास कार्यों में लगेगा। जिस देश तेजी के साथ विकसित देशों में शामिल हो सकेगा। भाजयुमो की अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एकता जायसवाल, सदर विधायक पलटू राम हुआ तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में सबका सहयोग मांगा। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर कुलदीप विश्वकर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, संत मणि तिवारी, कुशाग्र सिंह, अक्षय शुक्ला व संदीप उपाध्याय सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button