बृह्मानन्द और जे.आर.पी.एस क्लब ने मारी बाज़ी

जन एक्सप्रेस/अजनर: महोबा अजनर के कुरेले मैदान में चल रहे ए.पी.एल. क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें बृह्मानन्द क्लब और जे.आर.पी.एस क्लब ने शानदार जीत दर्ज की।
पहला मुकाबला बृह्मानन्द क्लब और रणवीर क्लब के मध्य खेला गया। बृह्मानन्द क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। बल्लेबाज़ी करने उतरी रणवीर क्लब की टीम 12 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 59 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बृह्मानन्द क्लब की टीम ने 6 ओवर में 4 विकेट खोकर 60 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दूसरा मुकाबला जे.आर.पी.एस क्लब और दीपक क्लब के बीच खेला गया। जे.आर.पी.एस क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 135 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी दीपक क्लब की टीम 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 75 रन ही बना सकी। इस तरह जे.आर.पी.एस क्लब ने यह मुकाबला 60 रन से जीत लिया।
मैच में अंपायर की भूमिका मु. माजिद और श्रद्धाम हुसैन ने निभाई। कमेंट्री डॉ. बी.के. राजपूत एवं अभिजीत सिंह चंदेल ने की, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी शिवम् यादव ने संभाली।
ए.पी.एल. टूर्नामेंट में अंकों के आधार पर दीपेश क्लब और अनमोल क्लब 8-8 अंकों के साथ क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान पर हैं। वहीं जे.आर.पी.एस क्लब तृतीय तथा शिवम् क्लब चतुर्थ स्थान पर बना हुआ है।






