एआईएमआईएम की जिला स्तरीय बैठक में संगठन और पंचायत चुनाव पर मंथन
बिना एआईएमआईएम समर्थन के नहीं बनेगा जिला पंचायत अध्यक्ष : इमरान बंटी

जन एक्सप्रेस /जौनपुर: जौनपुर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के जिला कार्यालय पर रविवार को जिला अध्यक्ष इमरान बंटी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की स्थिति की समीक्षा के साथ ही आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी आपसी एकजुटता के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और एआईएमआईएम की नीतियों का जन-जन तक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दलों से अब पूरी तरह ऊब चुका है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को रोकने में समाजवादी पार्टी लगातार विधानसभा और लोकसभा के पांच चुनावों में असफल रही है, जिसके कारण मुस्लिम समाज का मोह समाजवादी पार्टी से भंग हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम समाज तेजी से एआईएमआईएम के झंडे के नीचे एकजुट हो रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि आगामी जिला पंचायत चुनाव में एआईएमआईएम की भूमिका निर्णायक होगी और पार्टी के समर्थन के बिना जिला पंचायत अध्यक्ष बन पाना संभव नहीं होगा।
पार्टी पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में जिला महामंत्री शाहनेयाज अहमद, इरशाद अहमद, सचिव शाहंशाह खान, अमलेश राजभर, शहजादे अंसारी, सभासद अतीक अहमद, कोषाध्यक्ष कलीम हाशमी, कामरान अहमद, शाहगंज विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद कैश, मुंगरा विधानसभा अध्यक्ष शाहआलम, जफराबाद विधानसभा अध्यक्ष मुस्ताक हाशमी, मडियाहूं विधानसभा अध्यक्ष जुनैद हाशमी, युवा शाहगंज अध्यक्ष कमलेश गौतम, जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. इरशाद अंसारी, रुद्रल यादव, राहुल गुप्ता, विजय पटेल, अबुशाद खान तथा मीडिया प्रभारी बख्तियार आलम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






