UP POLICEउत्तर प्रदेशबलरामपुर

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का रिजर्व पुलिस लाइन व थानों पर देखा गया प्रसारण

जन एक्सप्रेस/बलरामपुर : जनपद बलरामपुर के रिजर्व पुलिस लाइन सहित सभी थानों पर रविवार को डिफेंस एक्सपो ग्राउंड वृंदावन योजना लखनऊ में आयोजित “पुलिस आरक्षी भर्ती 2023″ के सफल अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम गृहमंत्री भारत सरकार, मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसे रिजर्व पुलिस लाइन सहित सभी थानों में ऑनलाइन देखा गया । गृहमंत्री भारत सरकार के कर-कमलों द्वारा पुलिस आरक्षी भर्ती 2023” के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया । नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के लाइव ब्रॉडकास्ट को जनपद व थाना स्तर पर बड़ी स्क्रीन पर देखा गया व व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया ।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा गृहमंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की उपस्थिति में डिफेंस एक्सपो ग्राउंड वृंदावन योजना लखनऊ में आयोजित “पुलिस आरक्षी भर्ती 2023” के सफल अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को रिजर्व पुलिस लाइंस बलरामपुर में बड़ी स्क्रीन पर देखा गया । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायत डी0के0 श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी द्वारा अपने-अपने कार्यालय पर व समस्त थानाध्यक्ष व प्रभारी निरीक्षकों द्वारा थाना स्तर पर नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को देखा गया तथा व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button