उत्तर प्रदेशजौनपुरराजनीति

बसपा प्रत्याशी श्री कला धनंजय सिंह का टिकट कटा निवर्तमान सांसद श्याम सिंह यादव होंगे बसपा प्रत्याशी

नामांकन के अंतिम दिन जौनपुर की राजनीति में बड़ा खेला

जन एक्सप्रेस/ संतोष कुमार दीक्षित 

जौनपुर लोकसभा 73 से बसपा ने बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्री कला धनंजय सिंह का टिकट काट कर अपने पूराने साथी निवर्तमान सांसद श्याम सिंह यादव को टिकट थमा दिया श्याम सिंह यादव आज दोपहर बसपा प्रत्याशी लोकसभा 73 जौनपुर से बसपा के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे बहरहाल नामांकन के अंतिम दिन बसपा ने घोषित प्रत्याशी का टिकट काटकर जौनपुर की राजनीति मे भूचाल ला दिया जिससे पूर्व सांसद धनंजय सिंह के समर्थकों में काफी मायूसी छा गई।

वही धनंजय सिंह के राजनीतिक विरोधियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी बहरहाल बसपा से टिकट कटने के बाद पूर्व सांसद धनंजय सिंह अपने सहयोगियों समर्थकों के साथ अगली रणनीति बनाने के लिए बैठक कर रहे हैं वही नामांकन के अंतिम दिन होने के नाते अब श्री कला धनंजय सिंह का चुनाव लडना अब मुश्किल है जबकि 1 मई को बसपा प्रत्याशी के रुप में श्रीकला धनंजय सिंह नामांकन कर चुकी थी ।वही सूत्रों की माने तो जल्द ही श्री कला धनंजय सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत जौनपुर भाजपा ज्वाइन कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button