उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

शाहाबाद नगर पालिका बोर्ड बैठक में 2026-27 का बजट पास

जन एक्सप्रेस/हरदोई:  शाहाबाद नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक को सोमवार को शाम बोर्ड हाल में अध्यक्ष श्रीमती नसरीन बानो की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें वर्ष 202627 का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया गया। जिसमें 27 लाख के शुद्ध लाभ दर्शाया गया बजट सर्वसम्मत से पास किया गया। इसके अतिरिक्त बैठक में सड़क निर्माण,जल व्यवस्था,सफाई व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं सहित विकास कार्यों के लिए कई प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किए गए। सोमवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में पालिका अध्यक्ष नसरीन बानो की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सत्ताईस लाख के लाभ का बजट पास हुआ।

नगरपालिका अध्यक्ष नसरीन बानो ने बोर्ड बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर के मुख्य मार्गो के निर्माण से नगरवासियों को राहत मिली है बाकी शेष अधूरे मार्गों का भी अति शीघ्र निर्माण करवाया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष ने समस्त सभासदों को उनके वार्डो में विकास कार्य सुचारू रूप से करवाने का भरोसा दिलाया। पालिका अध्यक्ष ने कहा वार्डो की साफ सफाई व्यवस्था का उचित ध्यान रखा जाये, इसके लिए वार्ड के सुपरवाइजर सजग रहे और सफाई से जुडी कोई शिकायत आती है तो सम्बंधित कर्मचारी पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान बर्ष 2026-2027 की आय व व्यय का बजट पास किया गया। जिसमें पालिका की आय 79 करोड़ 47 लाख रुपये की आय तथा 79 करोड़ 20 लाख रुपये व्यय का अनुमोदन किया गया। इस प्रकार कुल 27 लाख के शुद्ध लाभ का बजट ध्वनि मत से पास हुआ। इसी के साथ पिछले वर्ष 2025-26 का पुनरीक्षित बजट के प्रस्ताव को अनुमति दी गई। वहीं बोर्ड बैठक में बजट विवरण सुनाते हुए प्रभारी अधिशासी अधिकारी सुप्रिया राव द्वारा सभी बिंदुओं का विस्तृत ब्यौरा दिया गया। इस बैठक में अजहर मसूद, आदित्य गौतम, जिया जुनैद, रतिराम, अजीत कुमार, इमरान, सुष्मिता, अनीता देवी, नैना, अहिवरन,पूनम गुप्ता, मुईद आदि सभासद सहित लेखाकार असद खा,जेई विजय कृष्ण यादव मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button