उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगलखनऊ

सरकारी ज़मीन पर चला बुलडोज़र: मंडल कमिश्नर रोशन जैकब का बड़ा एक्शन

नगर निगम और एलडीए की संयुक्त टीम करेगी अवैध कब्जों पर कार्रवाई

जन एक्सप्रेस लखनऊ: सरकारी ज़मीनों पर अवैध कब्जों को लेकर मंडल कमिश्नर रोशन जैकब ने बड़ा निर्णय लिया है। अब तक जहां विभागों के बीच तालमेल की कमी से कार्रवाई अधर में लटकी रहती थी, वहीं अब नगर निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की संयुक्त टीम गठित कर दी गई है। इससे अभियान को नई गति मिलने की उम्मीद है।

भू-माफियाओं में मची खलबली, अब नहीं चलेगा बहाना

अभियान की कमान अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह, प्रभारी संपत्ति अधिकारी संजय यादव, एलडीए के संयुक्त सचिव एसपी सिंह और तहसीलदार चिराग करवरिया को सौंपी गई है। यह टीम चिन्हित अवैध कब्जों की लिस्ट तैयार कर, चरणबद्ध तरीके से सरकारी भूमि को खाली कराएगी। इस संयुक्त प्रयास से अब जिम्मेदारियां स्पष्ट हैं और बहानेबाज़ी की गुंजाइश खत्म होती दिख रही है।

अब नहीं बचेगा कोई अवैध कब्जा, मंडलायुक्त की सख्ती से दौड़े अफसर

अब तक अवैध कब्जों पर कार्रवाई में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप और फाइलों में दबे मामलों से प्रशासन की छवि खराब हो रही थी। लेकिन रोशन जैकब के स्पष्ट निर्देशों के बाद अफसरों में हरकत आई है। टीम जल्द ही ज़मीनों की पैमाइश कर अभियान की शुरुआत करेगी। सरकारी संपत्ति को अवैध कब्जों से मुक्त कराना अब प्रशासन की प्राथमिकता बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button