उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में रेलवे जमीन पर बुलडोज़र की कार्रवाई, अवैध कब्जे हटाए गए

जन एक्सप्रेस लखनऊ:आरपीएफ ने चलाया अभियानउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मवैया इलाके में चारबाग रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की जमीन पर वर्षों से कब्जा जमाए लोगों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। आरपीएफ और पुलिस ने मिलकर कई दुकानों, झोपड़ियों और पक्के मकानों को जमींदोज़ कर दिया। पास लंबे समय से कब्जामवैया में तिवारी होटल के पास रेलवे जमीन पर दर्जनों दुकानों और घरों ने लंबे समय से कब्जा कर रखा था। रेलवे प्रशासन ने कई बार नोटिस जारी किए और कब्जा छोड़ने की चेतावनी दी, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान दुकानदारों और आरपीएफ कर्मियों के बीच कहासुनी हुई। कुछ लोगों ने अपने नुकसान की शिकायत की, तो कुछ ने वैकल्पिक जगह न मिलने की बात कही। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर कोई कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने कहा कि समय-समय पर रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए अभियान चलाया जाता है। मवैया क्षेत्र में भी नोटिस जारी किए गए थे और अब जमीन को रेलवे उपयोग के लिए सुरक्षित कर लिया गया है।इससे पहले चारबाग और बादशाहनगर स्टेशन के पास भी रेलवे ने इसी तरह के अभियान चलाए थे। विशेषज्ञ और प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि कार्रवाई के बाद भी दोबारा अतिक्रमण कैसे होता है, यह एक बड़ा सवाल है।रेलवे प्रशासन का कहना है कि बुलडोज़र की यह गूंज केवल कार्रवाई नहीं, बल्कि चेतावनी है। लखनऊ और यूपी के अन्य जिलों में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है, ताकि सरकारी जमीन सुरक्षित रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button