जौनपुर जंघई में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर
जंघई में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, NH-731 बी के मार्ग में रोड़ा बने थे सड़क किनारे के मकान

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : जंघई मछलीशहर से वाराणसी वाया जंघई एनएच 731बी निर्माण के लिए रेफर चौका गाँव में बाधा बन रहे भवनों को बुलडोजर लगाकर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढहा दिया गया। इन सभी मकान स्वामियों को विभागीय स्तर पर पहले नोटिस जारी किया गया था।
बावजूद इसके लोगों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में सभी अतिक्रमण को ध्वस्त करने का कार्य शुरू कर दिया।
मछलीशहर से वाराणसी के लिए डेढ वर्ष पूर्व एनएच 731बी का निर्माण 640 करोड़ की लागत से कार्य शुरू कराया गया था। जिसके तहत जौनपुर और प्रयागराज जिले के जंघई में 8 किमी लम्बा बाईपास बनना था।
जिसको लेकर कम मुआवजे की बात करते हुए चौका गाँव के ग्रामीण बाईपास निर्माण का विरोध कर रहे थे। एनएच विभाग कई बार राजस्व कर्मचारियों से पैमाइस कराकर जमीन का चिन्हाकन कराकर नोटिस भी चस्पा करा चुका था। लेकिन लोग जमीन छोडना नहीं चाह रहे थे। रास्ते में बाधा बन रही एक निजी अस्पताल के मालिक कोर्ट जाकर समय लिया था।
जिसका समय पूरा होने के बाद रविवार को एनएच के अवर अभियन्ता ओपी प्रसाद, स्वास्तिक कन्ट्रक्शन कम्पनी के लायजनिंग मैनेजर अनिल राय पुलिस की मौजूदगी में चौका मोड़ पर पहुच कर निर्माण की जद में आ रहे भवन पर बुलडोजर चलवा कर रास्ता खाली कर दिया। तब जाकर जंघई बाई पास की निर्माण की बाधा दूर हो पाई।
नोटिस के बाद भी नहीं खाली कर रहे थे अतिक्रमण, डीपी सिंह
इस संबंध में विभाग के अधिशासी अभियंता एनएचआई डीपी सिंह का कहना है कि चौका गाँव के लोग काफी दिन से बाईपास निर्माण में व्यवधान उत्पन्न कर रहे थे। आज सभी को सन्तुष्ट करते हुए अतिक्रमण को हटवाया गया। जिससे बाईपास निर्माण कार्य अब शीघ्र ही पूरा कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने से पहले सभी लोगों को नोटिस जारी किया गया था।






