बस ने मारी बाइक में टक्कर बाइक सवार महिला की मौत
पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जन एक्सप्रेस/शाहगंज/जौनपुर : कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के समीप दवा लेकर घर जा रही अपने पति व देवर के साथ बाइक पर सवार महिला की बस की चपेट में आने से मौत, सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
बस की चपेट में आने से मौके पर हो गई मौत
आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी मोहम्मद शकील पुत्र अब्दुल रऊफ अपने भाई 48 वर्षीय मोहम्मद रफीक पुत्र अब्दुल रऊफ व 42 वर्षीय सर्वरी बेगम पत्नी रफीक को बाइक पर बिठाकर शुक्रवार को दवा लेने शाहगंज आया था। दवा लेकर शाम को घर लौट रहा था। जैसे ही अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड के समीप पहुंचा पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक मे टक्कर मार दिया जिसके चलते महिला गिरकर बस की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई।
रो रो कर बुरा हो गया बुरा हाल
वही रफीक को गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने दौड़ा कर बस व चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घायल पति का उपचार एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।पुलिस ने चालक समेत बस को कब्जे में ले लिया है। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। मौत की खबर से पति का रो रो कर बुरा हाल हो गया।






