नारकोटिक्स ड्रग्स के खिलाफ जिले में चलाया जाएगा अभियान
जिला स्तरीय समिति की बैठक में डीएम ने संबंधित अफसरों को दिए निर्देश
जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बहराइच। नारको-को-आर्डिनेशन की जिला स्तरीय समिति की बैठक गुरुवार को नारको-को-आर्डिनेशन की जिला स्तरीय समिति बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मोनिका रानी ने की। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नारकोटिक्स ड्रग्स तथा प्रतिबंधित दवाओं की मेडिकल स्टोर्स से हो रही विक्री पर अंकुश लगाया जाय।
उन्होंने कहा कि सभी अपराध निरोधक इकाईयां और एसएसबी नारकोटिक्स ड्रग्स की रोकथाम करने हेतु आपसी तालमेल बढ़ाये तथा एक-दूसरे से नियमित सम्पर्क में रहे। स्कूल-काॅलेज में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए नारकोटिक ड्रग्स के रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलायें और सभी को जागरूक करते हुए शपथ भी दिलायी जाय। उन्होंने कहा कि क्रीड़ा प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता और निबंध लेखन भी कराया जाय। ड्रग विभाग प्रशासन और पुलिस तथा आबकारी की संयुक्त रूप से बार्डर चेकिंग एवं मेडिकल स्टोर्स का भी निरीक्षण किया जाय, जिससे कि प्रतिबंधित दवाओं की नशे के विकल्प के रूप में इस्तेमाल न हो सके। उन्होंने वन विभाग के गार्ड्स एवं वन कर्मियों को जंगल के रास्ते होने वाली ड्रग्स के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाया जाये जाने हेतु निर्देश दिये।
बैठक में मौजूद पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा द्वारा होम्योपैथिक की दुकानों पर ज्यादा अल्कोहलिक तीव्रता की विक्री की जा रही टिंचर पर भी नियंत्रण रखने निरीक्षण करने एवं आवश्यकतानुसार कर्यवाही करने के निर्देश दिये गये। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी, एसएसबी के उप कमाण्डेंट 42वीं वाहिनी अनिल कुमार यादव द्वारा प्रतिबंधित वस्तुओं की विक्री एवं तस्करी पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने को कहा गया।
बैठक में डीएफओ संजय शर्मा, एसडीएम नानपार अजित परेश, एसडीएम कैसरगंज, एसडीएम पयागपुर, डीएसडब्ल्यू रमाशंकर, रमेश चैहान, उप प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग] उप कमाण्डेंट 59वीं एसएसबी हिमांशु दुबे, कस्टम आफिसर लोकेश कुमार, फूड आफिसर लोकेश कुमार आबकारी निरीक्षक विवेक सिंह चैहान] विमल मोहन वर्मा] डा. समता सरोज राकेश कुमार यादव] विपिन कुमार आदि उपस्थित रहे।






