उत्तर प्रदेशजौनपुर

किशोरी को भगा ले जाने के आरोपित के खिलाफ केस दर्ज

घर से गहने और नकदी भी साथ ले गयी किशोरी

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह भी आरोप है कि किशोरी घर से पांच थान जेवर और 24 हजार नकदी भी अपने साथ लेकर गयी है। पीड़िता की माता के द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव निवासी किशोरी की माता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शेरपुर पथरा गांव निवासी विशाल बिंद का उसके घर आना जाना था। गत 18 मई को वह किसी काम से घर से बाहर गयी थी। तभी घर पहुंच कर विशाल बिंद 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। वह अपने साथ गहने और नकदी भी ले गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button