:जौनपुरउत्तर प्रदेश

पति पत्नी, पुत्रों और पुत्री के खिलाफ केस दर्ज, भूमि विवाद में हुई थी मारपीट

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : त्रिकौलिया गांव में एक सप्ताह पूर्व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने एक पक्ष से पति-पत्नी, तीन पुत्रों व पुत्री के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

गांव निवासी राजकुमार पाण्डेय ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गत 26 जून को उसके बैनामे की भूमि में पड़ोसी शेषमणि पांडेय, इनके पुत्र गण सत्यप्रकाश,सुंदरम और विष्णुकांत, पुत्री प्रिया और पत्नी किरण पाण्डेय जबरन मिट्टी पाटने लगे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसको लात घूंसो से मारने पीटने लगे। आरोप है कि बचाव को आये भाई केशव पांडेय, इनकी पत्नी रामा देवी तथा पुत्री सोनम को भी पीटकर घायल कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button