उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें
पांच के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज

जन एक्सप्रेस/खुटहन: सधनपुर शेरपुर गांव में चार दिनों पूर्व खेत में रासायनिक खाद छींटते समय ससुर और दामाद को गाली गलौज और मारने पीटने के आरोप में पुलिस ने तीन नामजद सहित पांच आरोपितों के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी रामकृपाल गौतम ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गत 26 अगस्त को वह और उसका दामाद सतन गौतम अपने धान के खेत में यूरिया का छिड़काव कर रहे थे। आरोप है कि तभी पुरानी रंजिश को लेकर पहुंचे गांव के ही राम अशीष बिंद,प्रिंस बिंद, अमृतलाल बिंद व दो अज्ञात लोगों ने उन्हें गाली गलौज देते हुए लात घूंसो से पीटने लगे। शोरगुल सुन मौके पर ग्रामीणों को आते देख हमलावर फरार हो गए। मामले में पुलिस तीन नामजद सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।






