उत्तर प्रदेशजौनपुर
किशोरी को भगा ले जाने के आरोपित के खिलाफ केस दर्ज

जन एक्सप्रेस / खुटहन: जौनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सप्ताह पूर्व एक किशोरी को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की माता के द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दिया है।
किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके घर कम्मरपुर गांव निवासी संतोष गौतम अक्सर आता रहता था। गत 5 अक्टूबर को वह किसी काम से घर रिस्तेदारी गयी थी। इसी बीच मौका पाकर संतोष उसके घर पहुंच गया। घर पर उसकी 17 वर्षीय पुत्री ही थी। उसे बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पुलिस आरोपित की तलाश सरगर्मी से कर रही है।






