विदेश

  • यूक्रेन का खारकीव शहर कई धमाकों से दहला

    कीव। पूर्वी यूक्रेन का खारकीव शहर शनिवार तड़के कई धमाकों से दहल गया। हालांकि, इन धमाकों में अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ये धमाके ऐसे समय में हुए हैं, जब रूस ने यूक्रेन के उन इलाकों पर हमले तेज कर दिए हैं, जिन पर उसने अवैध तरीके से कब्जा जमाया था। धमाकों से आसमान में धुएं…

    Read More »
  • भारत जिस देश से तेल खरीदना चाहता है खरीदेगा

    वाशिंगटन। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह साफ किया है कि किसी भी देश ने भारत को रूस से तेल खरीद रोकने के लिए नहीं कहा है और भारत उस किसी भी देश से तेल खरीदना जारी रखेगा जहां से उसे खरीदना है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पश्चिमी देशों ने रूस से तेल खरीदना बंद कर…

    Read More »
  • परमाणु ‘संघर्ष’ का खतरा उच्चतम स्तर पर : बाइडन

    न्यूयार्क। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि 1962 के क्यूबा मिसाइल संकट के बाद से परमाणु ‘‘संघर्ष’’ का जोखिम उच्चतम स्तर पर है, क्योंकि रूसी अधिकारी यूक्रेन में आठ महीने से जारी हमलों के दौरान बड़े पैमाने पर झटकों का सामना करने के बाद परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की संभावना की बात करते हैं। बाइडन ने डेमोक्रेटिक…

    Read More »
  • संयुक्त राष्ट्र में चीन को मिला भारत का साथ!

    संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में चीन के अशांत जिनजियांग के हालात से जुड़े मसौदे के प्रस्ताव पर वोटिंग से भारत दूर रहा है। उइगर मुसलमानों के साथ व्यवहार मामले में चीन के खिलाफ ये प्रस्ताव लाया गया था। हालांकि, चीन के साथ सीमा पर तनाव के बावजूद भी भारत ने उसका साथ दिया है। भारत के चीन के खिलाफ प्रस्ताव…

    Read More »
  • यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा की, वीजा मामला उठाया

    ऑकलैंड। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने न्यूजीलैंड की अपनी समकक्ष नानाया महुता से बृहस्पतिवार को हुई ‘उपयोगी’ बातचीत के दौरान हिंद-प्रशांत और यूक्रेन संघर्ष जैसे अंतरराष्ट्रीय मामलों पर चर्चा की। यह विदेश मंत्री के रूप में जयशंकर की न्यूजीलैंड की पहली यात्रा है। जयशंकर ने बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘‘न्यूजीलैंड की विदेश मंत्री नानाया महुता के साथ आज दोपहर…

    Read More »
  • बाइडन ने जापान के प्रधानमंत्री किशिदा से बात की

    वाशिंगटन। उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किए जाने के बाद उसके अगले कदम पर चर्चा के मकसद से अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन ने मंगलवार को जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से बातचीत की। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि नेताओं ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण की कड़े शब्दों में निंदा की। नेताओं…

    Read More »
  • इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के बीच प्रशंसकों में मची भगदड़

    मलंग। इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान हुए विवाद को शांत करने के लिए पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद प्रशंसकों के बीच मची भगदड़ से 129 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्वी जावा प्रांत के मलंग शहर के कंजुरुहान स्टेडियम के अंदर दो प्रतिद्वंद्वी…

    Read More »
  • अवैध जनमत संग्रह’ पर संयुक्त राष्ट्र में लाए प्रस्ताव पर भारत ने बनायी दूरी

    संयुक्त राष्ट्र। भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में अमेरिका एवं अल्बानिया द्वारा पेश किए गए उस मसौदा प्रस्ताव पर मतदान से दूर रहा, जिसमें रूस के ‘‘अवैध जनमत संग्रह’’ और यूक्रेनी क्षेत्रों पर उसके कब्जे की निंदा की गई है। इस प्रस्ताव में मांग की गई थी कि रूस यूक्रेन से अपने बलों को तत्काल वापस बुलाए। परिषद के…

    Read More »
  • भारत ने चीन को दिया झटका

    चीन ने ऑस्ट्रेलिया को परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियां मुहैया कराने को लेकर ऑकस ग्रुप के खिलाफ IAEA में अपने मसौदा प्रस्ताव को वापस ले लिया है। दरअसल, इस मामले पर भारत की ओर से जताए गए ऐतराज के बाद बीजिंग को यह कदम उठाना पड़ा और वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हुआ। चीन ने 26 सितंबर से…

    Read More »
  • जेलेंस्की का NATO सदस्यता वाला रिएक्शन और अमेरिका का बैन वाला दांव

    यूक्रेन को बहुत बड़ा झटका लगा है। यूक्रेन के चार बड़े इलाकोें को रूस ने अपने में मिला लिया है। डीपीआर, एलपीआर, खेरसोन और जेपोरेजिया का रूस में विलय का ऐलान खुद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किया है। इसके साथ ही चारों इलाकों में प्रशासक की भी नियुक्ति कर दी गई है। पुतिन के ऐलान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो…

    Read More »
Back to top button