UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशहरदोई

सवायजपुर तहसील प्रशासन बाढ़ राहत सामग्री लेकर प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचा

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- सवायजपुर तहसील क्षेत्र में गंगा व रामगंगा नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए तहसील प्रशासन ने राहत एवं बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरित करने के लिए तहसील प्रशासन 500 राहत किटों को लेकर पहुंच गया है।

तहसीलदार सौरभ सिंह और नायब तहसीलदार राजेश पटेल राहत सामग्री लेकर सवायजपुर तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित एवं संभावित बाढ़ग्रस्त गांवों में प्रभावित लोगों तक बाढ़ राहत पहुंचाने के लिए सीएचसी चौंसार पहुंचे।जहां राहत सामग्री को सुरक्षित रखा गया है। प्रशासन की ओर से यह राहत किटें अलीशेर पुरवा, पतारपुरवा, नाऊपुरवा, कसहा, टपुआ मजरा नोनखारा समेत अन्य प्रभावित गांवों में जरूरतमंद ग्रामीणों को वितरित की जाएंगी।

प्रशासन की टीम ने बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। राहत सामग्री उपलब्ध होने से बाढ़ की स्थिति में प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाने में मदद मिलेगी।

तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। नदी के जलस्तर और क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुसार राहत एवं बचाव कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button