उत्तर प्रदेश
-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने फहराया भाजपा का ध्वज
लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गुरुवार 06 अप्रैल को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदेश कार्यालय पर भाजपा का ध्वज फहराया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा…
Read More » -
जातिवादी द्वेष और अनर्गल मुद्दों की राजनीति करना सपा का स्वभाव : मायावती
लखनऊ । जनपद रायबरेली के ऊंचाहार में बीती सोमवार को स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में एक जनसभा आयोजित हुई थी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में अमर्यादित नारे लगाए गए। इसका वीडियो सार्वजनिक होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद इस मामले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने…
Read More » -
बहुजन समाज हक व अधिकार के लिए सपा के साथ एकजुट हो रहा
समाजवादी पार्टी (सपा)के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र, बाबा साहब के संविधान को बचाने और अपने हक, सम्मान, अधिकार के लिए समाजवादी पार्टी के साथ बहुजन समाज एकजुट हो रहा है। सपा मुख्यालय से मंगलवार को जारी एक बयान में यादव ने सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए कहा, भाजपा दलितों, पिछड़ों के हक और…
Read More » -
काशी में होगा धर्म निर्णयालय का गठन, हिन्दू खुद को न समझे अकेलाः ज्योतिषपीठ शंकराचार्य
वाराणसी। बाबा विश्वनाथ की नगरी में मंगलवार को ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के संन्यास के 21 वर्ष पूर्ण होने पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित संन्यास समज्या कार्यक्रम में उमड़े श्रद्धालुओं और संतों ने डमरू व शंख बजाकर शंकराचार्य का स्वागत किया। प्रथम सन्यास समज्या कार्यक्रम में शंकराचार्य ने झंडारोहण…
Read More » -
घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटने के आरोप में 6 पर मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के शरीफ नगर निवासी व्यक्ति ने थाना पुलिस को दी तहरीर में अपने घर में घुसकर 6-7 लोगों पर लाठी-डंडे और हथियार से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया था। मामले में थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ जब मुकदमा दर्ज नहीं किया तो पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया। मंगलवार को…
Read More » -
निक्षय दिवस पर स्वास्थ्य इकाइयों ने खोजे 3373 टीबी के मरीज
लखनऊ । टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, गुणवत्तापूर्ण इलाज और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर माह की 15 तारीख को प्रदेश की स्वास्थ्य इकाइयों पर एकीकृत निक्षय दिवस मनाया जाता है। दिसम्बर 2022 से शुरू हुई इस पहल के तहत चार आयोजनों के माध्यम से प्रदेश में 3373 टीबी के मरीजों की पहचान की गयी। पहले निक्षय दिवस…
Read More » -
अग्निकांड को लेकर सपा नेता रविदास ने सरकार को घेरा, व्यापारियों को मिले मुआवजा
कानपुर । समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और कानपुर के प्रभारी रविदास मेहरोत्रा ने मंगलवार को कानपुर प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने हमराज कॉम्प्लेक्स समेत कई टॉवरों (मार्केट) में लगी आग की घटना को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों नगर के बांसमंडी स्थित हमराज कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग अभी…
Read More » -
अलीगढ़ मुस्लिम विवि के कुलपति समेत भाजपा के छह एमएलसी मनोनीत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार देर रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छह विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) को मनोनीत करने की मंजूरी दे दी। इनमें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर और पूर्व कैबिनेट सचिव नृपेंद्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्रा भी शामिल हैं। सौ सदस्यों वाली उप्र विधान परिषद में छह सीटें रिक्त…
Read More » -
सेहत से खिलवाड़ करने वालों को हो उम्रकैद : सतीश राय
प्रयागराज । नकली खाद्य पदार्थ का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। भारत सरकार द्वारा भारतीय खाद्य कानून में सख्त नियम बनाना बहुत जरूरी है। लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को उम्रकैद की सजा हो। उत्तर प्रदेश जनसंख्या मामले में सबसे बड़ा राज्य है। मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कानून की शुरुआत भी प्रदेश सरकार द्वारा होनी चाहिए।…
Read More » -
निकाय चुनाव को लेकर उप्र राज्य निर्वाचन आयोग ने की महत्वपूर्ण बैठक
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने कानून-व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंथन या। निर्वाचन आयुक्त ने शासन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस विभाग के आला अफसरों से कहा कि चुनाव से संबंधित हर मुद्दे…
Read More »