उत्तर प्रदेशचित्रकूटराज्य खबरें

चित्रकूट में सड़क हादसे के बाद बवाल: जिला अस्पताल गेट पर शव रखकर प्रदर्शन, डीएम को मौके पर बुलाने की मांग

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट: जिला मुख्यालय में वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और समर्थकों ने जिला अस्पताल के मुख्य गेट के सामने शव रखकर जोरदार धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि सड़क हादसे के बाद अस्पताल में समय पर समुचित उपचार न मिलने और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण उनके बेटे की जान गई।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, सीओ सिटी और संबंधित थाना प्रभारी सहित सैकड़ों पुलिसकर्मी अस्पताल परिसर में तैनात रहे। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है।
प्रदर्शन कर रहे परिजनों की मांग है कि जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर वार्ता करें और दोषी स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उनका कहना है कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति लंबे समय से खराब है और बार-बार शिकायतों के बावजूद सुधार नहीं हो रहा है।
मौके पर राजनीतिक हलचल भी देखने को मिली। शिव शंकर यादव (सपा जिला अध्यक्ष) और बालकुमार पटेल (पूर्व सांसद) सहित समाजवादी पार्टी के आधा दर्जन नेता और कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल हुए। नेताओं ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
अस्पताल गेट पर चल रहे प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। प्रशासन की ओर से परिजनों को आश्वासन दिया जा रहा है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक धरना जारी था और परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button