आजमगढ़उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

आजमगढ़: बड़ा गणेश मंदिर में गूंजे जयकारे, नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा ने किया नामित सभासदों का भव्य स्वागत।

जन एक्सप्रेस/आजमगढ़:उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आजमगढ़ नगरपालिका में नामित सभासदों के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। बड़ा गणेश मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा ने नवनियुक्त सभासदों का अभिनंदन किया।

इन सभासदों का हुआ स्वागत:

  • अवनीश चतुर्वेदी

  • श्रीराम भार्गव

  • पंकज मोदनवाल

  • डॉक्टर पूनम सिंह

नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा ने सभासदों को बधाई देते हुए कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। जनसेवा की भावना के साथ नगर के समग्र विकास में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।”

कार्यक्रम में उपस्थिति: इस गरिमामयी अवसर पर मयंक गुप्ता, योगेंद्र यादव, अजय मौर्या और संतोष कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button