उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में किया रोड शो

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जो नारा दिया है ‘अबकी बार 400 पार’ उसे साकार करने के लिए लगातार चुनावी सभाएं और रोड के माध्यम जनता के बीच अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रही है। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में रोड शो किया।

इस दौरान सीएम के रोड शो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता की भी भाड़ी देखने को मिली। बता दें कि बीजेपी ने इस सीट से उत्तर प्रदेश के मंत्री जयवीर सिंह को मैदान में उतारा है। तो वहीं समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को टिकट दिया। यह सीट सपा की गढ़ मानी जाती है।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा, “लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में जो माहौल है उस माहौल को ध्यान में रखते हुए मैनपुरी भी इस बार परिवर्तन की राह पर चल रहा है। सपा और कांग्रेस का ये गठबंधन भारत को एक बार फिर से गुलामी की ओर धकेलने की साजिश का हिस्सा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button