दिल्ली/एनसीआर

भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से दो दिनों तक भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में बैठकों का दौर चलने वाला है। शनिवार शाम को भाजपा मुख्यालय में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री परिषद की बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री की पहली बैठक में अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह के साथ पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

पार्टी कार्यालय में भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। शाम छह बजे प्रधानमंत्री पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। यह बैठक शनिवार और रविवार दो दिन चलेगी। देर रात तक चलने वाली इस बैठक में लोकसभा चुनाव की समीक्षा के साथ आपसी सामंजस्य, आने वाले उपचुनाव औऱ संगठनात्मक बदलाव पर चर्चा की जाएगी। सभी राज्यों के मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं की ग्राउंड रिपोर्ट देने के साथ-साथ प्रदेश की उपलब्धि भी बताएंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में समेत कई राज्यों में होने वाले उपचुनाव पर भी मंथन होगा।

उल्लेखनीय है कि नीति आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्री दिल्ली आए ही हुए हैं। ऐसे में भाजपा ने अपने मुख्यमंत्रियों का अलग से भी सम्मेलन आयोजित किया है। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में सबसे अधिक नजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्रियों पर रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button