उत्तराखंडचिन्यालीसौड़

चिन्यालीसौड़ पालिका विवाद: सभासदों का धरना तीसरे दिन भी जारी

जन एक्सप्रेस/चिन्यालीसौड़: नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ में सभासदों की उपेक्षा पर चल रहा धरना तीसरे दिन भी जारी रहा।पुलिस बल के साथ पालिका पहुंचे अध्यक्ष पर सभासदों ने नाराजगी जताई। अध्यक्ष ने सभासदों से वार्ता कर समस्या के समाधान का प्रयास किया लेकिन वार्ता विफल रही। शनिवार से नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ में चल रहा धरना सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा नगर पालिका अध्यक्ष के पुलिस के साथ आने पर सभासदों ने नाराजगी व्यक्ति की । अध्यक्ष मनोज कोहली श्याम ने सभासदों के साथ लंबी वार्ता की लेकिन वार्ता विफल नहीं रही ।

पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने बताया कि वे पिछले हफ्ते स्टेशन से बाहर थे उन्हें इस धरने प्रदर्शन की कोई सूचना नहीं थी सोमवार सुबह जब अधिशासी अधिकारी वीरेन्द्र पंवार का फोन आया कि एक सभासद मेरे कार्यालय में आकर होडिंग पॉलिसी क्या है पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं और मुझे कह रहे है कि आप मीडिया में स्टेटमेंट क्यों दे रहे है विवाद की स्थिति जान वे पुलिस बल लेकर आए। मैने धरने पर बैठे सभासदों से कहा कि जब आप लोग धरने प्रदर्शन में है तो आप अधिशासी अधिकारी के पास क्यों गए। जिस पर सभासद नाराज हो गए।

उन्होंने कहा कि वे हर प्रकार की जांच के लिए तैयार है जांच में हर प्रकार के सहयोग की बात भी कही।सभासदों के अध्यक्ष मनीष कुकरेती ने कहा कि सभासदों पर 5 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप पालिका अध्यक्ष द्वारा लगाया जा रहा हैं जो गलत है। अनशन पर बैठने वाले में मनीष कुकरेती,बिशना देवी,लीला देवी,परवीन गुनसोला सिद्धार्थ नौटियाल,सविता मनवीर उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button