उत्तर प्रदेशचित्रकूटराज्य खबरें

चित्रकूट पुलिस की बड़ी कामयाबी: 78 खोए हुए मोबाइल बरामद, कुल कीमत 10.40 लाख रुपये

एसओजी/सर्विलांस टीम ने लगातार प्रयास कर मोबाइल किए रिकवर

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट: चित्रकूट पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह के पर्यवेक्षण में एसओजी/सर्विलांस टीम द्वारा कुल 78 खोए/गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख 40 हजार रुपये है।

गौरतलब है कि मोबाइल धारकों द्वारा CEIR पोर्टल और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपने मोबाइल गुम होने की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। इसी के क्रम में प्रभारी एसओजी/सर्विलांस टीम निरीक्षक एम.पी. त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार तकनीकी सर्विलांस और ठोस प्रयास करते हुए यह मोबाइल फोन बरामद किए।

आज दिनांक 06.10.2025 को सभी बरामद मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस टीम की खुले दिल से प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button