ईसाई मिशनरीज प्रलोभन देकर करा रहे धर्मांतरण, हिंदू संगठनों में आक्रोश
बीते एक महीने में ताबड़तोड़ तीन मामले आए सामने

जन एक्सप्रेस/ शोभित शुक्ला
बाराबंकी। जनपद में ईसाई मिशनरी के धर्म प्रचारको ने अपने पांव पसारना शुरू कर दिया है। टुकड़ों-टुकड़ों में विभिन्न इलाके में ईसाई धर्म प्रचारक चोरी-छिपे लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण करने के लिए प्रेरित कर रहे है। ग्रामीण इलाकों में प्रार्थना सभा आयोजित कर प्रतिदिन काफी संख्या में लोगों को एकत्र कर ईसाई धर्म के बारे में जानकारी देकर उनको अपनी ओर आकर्षित कर रहे है।ईसाई धर्म प्रचारक काफी संख्या में लोगों का मंतातरण कराने में सफल भी है। जिसको लेकर हिंदू संगठन के लोग आक्रोशित है। आए दिन धर्मांतरण की घटना की सूचना मिलने पर उस क्षेत्र में हिंदू धर्म के लोगों की ओर से इसका विरोध भी किया जा रहा है। ऐसे में ज्यादातर मामले पुलिस तक पहुंचे है। जिनमें कार्रवाई भी हुई है। लेकिन धर्मांतरण का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। वैसे तो ईसाई धर्म प्रचारक आसपास के जिलों में भी फैले हुए है। इन जिलों में ऐसे लोगों नें उन स्थानों को चिन्हित किया है। जहां पर अधिकांश लोग गरीबी के नीचे जीवन यापन कर रहे है। उन इलाकों में धर्म प्रचारकों की ओर से प्रार्थना सभा में प्रतिदिन आयोजित की जाती है। जिनमें ऐसे लोगों को घर घर जाकर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है। जब इनकी भीड़ एकत्र होती है। तब ईसाई धर्म प्रचारक उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए तरह-तरह के प्रलोभन देकर आकर्षित करते है। एक अकेले बाराबंकी जनपद में बीते 1 महीने के अंदर ताबड़तोड़ तीन ऐसे मामले सामने आए है। जिनमें ईसाई धर्म प्रचारकों की ओर से प्रलोभन देकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। ऐसा करने वाले लोग गरीब व्यक्तियों को बड़ा प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में धर्मांतरण करा रहे थे। हिंदू संगठन के लोगों ने इसकी जानकारी जब पुलिस को दी, तब पुलिस सक्रिय हुई। फिर पुलिस ने ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर उन पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। लेकिन पुलिस से बेखौफ ईसाई धर्म प्रचारक अपना अभियान चला रहे है। धर्म परिवर्तन का यह खेल धीरे-धीरे जनपद में तेजी से फैल रहा है।
अभी हाल ही में बीते महीने की 17 जुलाई पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। वह लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके के हुलास खेड़ा का रहने वाला है। आरोपी युवक बजरंग पुत्र मायाराम पिछले डेढ़ वर्षों से थाना लोनीकटरा के तेजवापुर मार्ग पर रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर झोपड़ी बनाकर रह रहा था। जिस पर आरोप है कि उसने पिछले साल भर से यहां धर्म परिवर्तन का खेल चला रखा था। जिसकी जानकारी हिंदू जन कल्याण मंच के पदाधिकारियों को होने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर चल रहे धर्म परिवर्तन के खेल का पर्दाफाश किया और मौके से ईसाई धर्म से जुड़े किताबें व ग्रंथ बरामद किए। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके साथियों की तलाश में जुट गई है। दूसरा मामला बीते महीने की 27 जुलाई का है।
थाना देवा के सरैया मकबूल नगर गांव में सियाराम गौतम व उसका किशोर पुत्र सहित साथी बरसाती पर गांव के प्रधान पति वीरेंद्र यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वह ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन करता है। जिसमें वह लोगों को अपना धर्म त्याग कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता है। जिसकी सूचना पर बिशुनपुर पुलिस चौकी इंचार्ज अजय कुमार पांडेय ने किशोर व पिता समेत उसके साथी बरसाती को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल की है। तीसरा मामला थाना व कस्बा हैदरगढ़ में 30 जुलाई का है।
ठठराही मोहल्ले के एक किराए के मकान में लखनऊ जनपद के जानकीपुरम विस्तार के रहने वाले हरेंद्र सिंह अपनी पत्नी प्रिया सिंह समेत रहा करते थे। जिन पर आरोप है कि वह बीते 2 वर्षों से क्षेत्र के गरीब लोगों को बड़ा प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में धर्मांतरण करा रहे थे। इस बात की जानकारी जब हिंदू जन कल्याण मंच के पदाधिकारी विजय हिंदुस्तानी को हुई तो उन्होंने आरोपी पति पत्नी पर्व कार्यवाही के लिए पुलिस को तहरीर दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की और मामला सही पाया। जिसके बाद पुलिस ने धर्मांतरण करा रहे पति पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।






