
जन एक्सप्रेस / शाहगंज : शाहगंज नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मी के साथ गुरुवार देर शाम दो युवकों द्वारा गाली गलौज व मारपीट के आरोप को लेकर पालिका कर्मी शुक्रवार को सुबह से ही हड़ताल पर रहे। जिससे नगर की सफाई व्यवस्था छिन्न भिन्न रही। हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। जिसपर हड़ताल खत्म कर सभी काम पर लौटे।
नगर के नई आबादी निवासी फिरोज अहमद पुत्र कल्लू नगर पालिका परिषद में सफाई नायक पद पर कार्यरत है। जो गुरुवार की शाम नगर के अयोध्या मार्ग से अपने घर की ओर लौट रहा थे। तभी ऊसरा भादी निवासी सनी उर्फ आशीष यादव पुत्र बखेड़ू एक अज्ञात युवक के साथ पीड़ित को गालियां देते हुए मारने पीटने लगा। स्थानीय लोगों को जुटता देख दोनों वहां से भाग निकलें। घटना की जानकारी होने पर अन्य पालिका कर्मियों सहित सभासद आक्रोशित हो गए। शुक्रवार को सुबह से ही पालिका कर्मी हड़ताल पर रहे। पीड़ित द्वारा घटना की जानकारी उच्य अधिकारियों को दी गई। हरकत में आई पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी सनी उर्फ आशीष को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।जिसपर हड़ताल खत्म हुआ।






