सीएम धामी ने सदन में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को याद कर दी श्रद्धांजलि

जन एक्सप्रेस/उत्तराखंड : उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन हुई कैबिनेट बैठक में सख्त भू-कानून पर मुहर लग गई। मुख्यमंत्री धामी ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि प्रदेश की जनभावनाओं के अनुरूप हमने काम किया।
सदन में सीएम की घोषणा
सदन में मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
अब सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ज्वालापुर के पूर्व विधायक स्व. चंद्रशेखर भट्टे वाले को भी श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा कि वह जो प्रेरणा समाज को देकर गए निश्चित रूप से लोग उससे आगे बढ़ेंगे। जितने वो साधारण थे उतना ही उनका असाधारण व्यक्तित्व भी था। उनका योगदान बहुत बड़ा है। उनका निधन सबके लिए अपूरणीय क्षति है।
मंत्री रेखा आर्य और सुमित हृदयेश के बीच तीखी बहस
देहरादून और हल्द्वानी के स्टेडियम के पूरे नाम न लिखने पर विपक्ष के विधायक सुमित हृदयेश ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि दो पूर्व प्रधानमंत्री का पूरा नाम निमंत्रण पत्र पर सम्मान से लिखने के बजाय सरकार ने शार्ट में क्यों लिखा। इस पर मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उनका नाम लिखा गया है, लेकिन दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इसी के साथ प्रश्नकाल समाप्त हुआ।






