उत्तराखंडदेहरादून

प्रदेश में आपदा से निपटने के लिए सख्त रुख: सीएम धामी का बड़ा फैसला

संवेदनशील क्षेत्रों में सभी निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित

जन एक्सप्रेस, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सीएम आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में राज्य में आपदा प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, हिमस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों को तत्काल चिन्हित किया जाए। इन चिन्हित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की नई बसावट या निर्माण कार्य को सख्ती से रोका जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश के प्राकृतिक जल स्रोतों, नदियों और नालों के किनारों पर किसी भी तरह का सरकारी या निजी निर्माण कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी करने के साथ ही उनके क्रियान्वयन की नियमित निगरानी के आदेश भी दिए गए हैं।

सीएम धामी ने चेतावनी दी कि इन आदेशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आपदा से बचाव के लिए रोकथाम के उपायों को प्राथमिकता दी जाए और जनहित को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button