उत्तर प्रदेशलखनऊ

CM योगी बोले-2047 तक विकसित देशों की पंक्ति में होगा भारत….

लखनऊ। सीएम योगी ने आज अपने आवास पर 75वां गणतंत्र दिवस मनाया और झंडारोहण किया। इस मौके पर सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के 75वें गणतंत्र दिवस की वो प्रदेश की जनता को बधाई देते हैं। आज ही के दिन देश ने 1950 में अपना स्वयं का संविधान लागू किया था। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है।

भारत के संविधान ने भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और विशेषज्ञों के द्वारा संविधान लागू किया उसका मकसद था कि जाति पंथ संप्रदाय में भेद नहीं होगा और संविधान हर कसौटी पर खरा उतरा है। जो देश अपने आपको सबसे सफल देश बताते हैं उन्होंने भी महिलाओं को वोट के अधिकार से वंचित कर दिया था लेकिन भारत ने संविधान लागू करते ही महिलाओं को तुरंत वोट देने का अधिकार दिया।

भारत के संविधान ने किसी के भी साथ भेद नहीं किया। भारत के संविधान के कारण ही आज देश में जो भी सरकार होती है उसमें पूरी जनता का योगदान होता है। सभी चाहे वो किसी भी वर्ग के हों वोट देते हैं।

भारत जब 2022 में अमृत महोत्सव मना रहा था तो पीएम मोदी ने साफ किया था कि अगले 25 वर्षों का रोड मैप हमें बनाना होगा। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी की ही प्लानिंग है कि 2047 तक भारत विकसित देशों की क्षेणी में खड़ा होगा। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं हर काम देश के नाम। ये ही हमारा मूल मंत्र होना चाहिये।

आजादी के अमृत महोत्सव में आज की पीढ़ी शामिल हुई है इसपर हमें गर्व होना चाहिये। सीएम योगी ने कहा कि युवा पीढ़ी अगर ठान ले तो भारत हर हाल में समृद्ध और विकसित होगा। सीएम ने कहा कि बाबा साहेब डा. आंबेडकर ने देश को एक महान संविधान दिया जिसका पालन आज पूरा देश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button