उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़राज्य खबरें

सीओ सिटी ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जन एक्सप्रेस/ प्रतापगढ़: जनपद में बुधवार को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा का विश्वास स्थापित करने के उद्देश्य से सहायक पुलिस अधीक्षक ( सीओ सिटी ) प्रशान्त राज द्वारा थाना प्रभारी कोहंडौर धनन्जय राय के साथ कोहंडौर क्षेत्र अंतर्गत पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान बाजार क्षेत्र, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव दिए गए। अधिकारियों द्वारा संबंधित पुलिस बल को सतर्क रहते हुए प्रभावी गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button