:जौनपुरउत्तर प्रदेश

सीओ गिरेंद्र सिंह ने छात्राओं को किया जागरूक, बताया— सशक्त महिला ही सशक्त समाज की नींव

मड़ियाहूं डिग्री कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर संवाद कार्यक्रम, छात्राओं को बताए गए अधिकार और सुरक्षा उपाय

जन एक्सप्रेस, जौनपुर।मड़ियाहूं क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह ने गुरुवार को स्थानीय डिग्री कॉलेज में छात्राओं के बीच महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए महिलाओं के अधिकार, आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा के महत्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।सीओ गिरेंद्र सिंह ने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है, लेकिन अपने अधिकारों की जानकारी होना सबसे अधिक आवश्यक है।उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और 181 की जानकारी दी और कहा किसी भी उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में बिना झिझक शिकायत करें। प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।उन्होंने छात्राओं से कहा कि शिक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता ही महिला सशक्तिकरण की सच्ची पहचान है।

छात्राओं ने पूछे सवाल, मिला प्रेरक जवाब

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने आत्मरक्षा, कानून और करियर से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका सीओ गिरेंद्र सिंह ने धैर्यपूर्वक और प्रेरणादायक ढंग से उत्तर दिया।अध्यापकगणों और छात्राओं ने उनके संबोधन की सराहना करते हुए कहा कि यह संवाद कार्यक्रम वास्तव में प्रेरणादायक और उपयोगी रहा।अपने समापन संबोधन में सीओ सिंह ने कहा सशक्त महिला ही सशक्त समाज की नींव है। शिक्षित और आत्मनिर्भर नारी ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है।कॉलेज की प्राचार्या ने कार्यक्रम का संचालन किया और छात्राओं को आत्मविश्वास, साहस और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button