उत्तर प्रदेशमहोबाराज्य खबरें

जैतपुर ऐतिहासिक मेले की तैयारियों का सीओ कुलपहाड़ ने किया निरीक्षण, सुरक्षा पर दिए निर्देश

जन एक्सप्रेस/महोबा: रविवार को क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गोंड द्वारा थाना कुलपहाड़ क्षेत्रान्तर्गत जैतपुर के ऐतिहासिक मेला क्षेत्र में दिनांक 14 से 30 जनवरी तक आयोजित होने वाले मेले के दृष्टिगत स्थलीय भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।क्षेत्राधिकारी द्वारा मेले की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित संचालन को ध्यान में रखते हुए दुकानों का नियमानुसार व्यवस्थापन, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, पुलिस सहायता केंद्र, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, पार्किंग व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था तथा एम्बुलेंस/स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में गहनतापूर्वक निरीक्षण कर थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, मेला आयोजकों एवं समस्त संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ ने निर्देशित किया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं और आगंतुकों की सुरक्षा सर्वोपरि रहे, भीड़ प्रबंधन प्रभावी ढंग से किया जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु सभी व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं आयोजकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समय से समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी कुलपहाड़, चौकी प्रभारी, मेला आयोजकगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button