उत्तर प्रदेशहाथरस

सीओ सादाबाद अमित पाठक ने किया चंदपा थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण

महिला सम्बंधी अपराधों पर विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश, थाने में अभिलेख रखरखाव सुधारने पर दिया जोर

जन एक्सप्रेस हाथरस / चंदपा।थाना चंदपा में  क्षेत्राधिकारी सादाबाद अमित पाठक ने अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं, अभिलेखों, स्टाफ की उपस्थिति और कार्यप्रणाली का गहनता से जायजा लिया।सीओ ने थाना कार्यालय में विभिन्न अभिलेखों की जांच की और उनके रखरखाव की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक सहित उपस्थित पुलिसकर्मियों को अभिलेखों के व्यवस्थित व समयबद्ध रखरखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सीओ अमित पाठक ने पुलिसकर्मियों को महिला सम्बंधी अपराधों को अत्यंत संवेदनशीलता और प्राथमिकता से निपटाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार और त्वरित कार्यवाही ही पुलिस की विश्वसनीयता को मजबूती देती है। क्षेत्राधिकारी ने समग्र साफ-सफाई, शस्त्रागार, मालखाना सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button