टी. एस. मिश्रा विश्वविद्यालय में गरबा-डांडिया की रंगीन शाम, छात्रों ने बिखेरा पारंपरिक रंग
भारतीय संस्कृति को समर्पित "डांडिया रास गरबा नाइट्स" में छात्रों ने पारंपरिक वेशभूषा में दीं उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियाँ; आयोजन बना यादगार

जन एक्सप्रेस / लखनऊ : लखनऊ अमौसी। टी. एस. मिश्रा विश्वविद्यालय के परिसर में वार मंगलकी शाम एक रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन “डांडिया रास गरबा नाइट्स” का भव्य आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय ग्राउंड में दीप प्रज्वलन के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें छात्रों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था। पूरे प्रांगण में तालियों की गूंज और संगीत की धुनों ने माहौल को जीवंत कर दिया।
शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक चले इस आयोजन का सफल संचालन विश्वविद्यालय की सोशियो-कल्चरल कमेटी द्वारा किया गया। इस कमेटी की अध्यक्षता श्रीमती चारू गौबा (डीन, आयुर्वेद) ने की। उनकी नेतृत्व में पूरी टीम ने आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ऊर्जावान प्रस्तुतियाँ और पारंपरिक झलक ने न सिर्फ सभी को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों में एक और यादगार अध्याय जोड़ दिया।
छात्रों, शिक्षकों और अतिथियों के बीच इस आयोजन ने भारतीय परंपरा को सामूहिक रूप से मनाने और समझने का अवसर प्रदान किया।






