कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव के लिए कमर कसी : गोगी

देहरादून । देहरादून नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने रणनीतिक स्तर पर तैयारी का आगाज कर दिया गया है। महानगर कांग्रेस द्वारा आगामी नगर निगम चुनाव के दृष्टिगत संगठनात्मक तैयारी हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है। बैठक में पार्षद, पार्षद प्रत्याशी तथा वार्ड के प्रमुख सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित शामिल हुए।
बैठक का संचालन करते हुए महानगर अध्यक्ष डा. जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि आगामी चुनाव के लिए सभी साथी कमर कस लें। चुनाव की तैयारी और संगठन की मजबूती के लिए दस सेक्टर प्रभारी नियुक्त किये गए हैं। सभी साथी उनसे सहयोग करें। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव में जीत हासिल करना है। डा गोगी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी की मजबूती स्थानीय स्तर पर , नगर निकायों के स्तर पर पार्टी को मजबूत करने से ही सुनिश्चित होगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सभी दावेदार क्षेत्र में सक्रिय रहें। चुनाव में टिकट की प्रतिस्पर्धा अपनी जगह है उसको किनारे रख पहले सभी लोग सक्रियता से संगठन को मजबूत करें। संगठन और मजबूत होगा तो निश्चित रूप से चुनाव में कांग्रेस जीत हासिल करेगी
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट,प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला,मनीष नागपाल, नवीन जोशी , मोहित उनियाल जिलाध्यक्ष ,लक्ष्मी अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष डॉ बिजेंदर सिंह,, एसबी थापा, सतेंद्र पंवार, अभिषेक तिवारी, देवी नेगी आदि उपस्थित थे।






