उत्तराखंड
कांग्रेस ने भारत तोड़ा है जोड़ा नहीं : वीरेन्द्र सिंह बिष्ट

देहरादून । भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता वीरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कांग्रेस पर भारत जोड़ो यात्रा को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत को तोड़ने का काम किया है जोड़ने का नहीं।
वीरेन्द्र सिंह बिष्ट ने गुरुवार को बयान में कहा कि कांग्रेस ने कभी जोड़ने का काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने भारत को तोड़ने का काम किया है और आज वह भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस को पता होना चाहिए कि भारत पहले से ही जुड़ा हुआ है और जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आई तो हमने कश्मीर और लेह लद्दाख को जोड़ने का काम किया है। कांग्रेस के लोगों को तो भारत के नाम पर भी आपत्ति है।