
जन एक्सप्रेस/विकास नगर: रविवार को कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने महासू मंदिर हनोल पहुंचकर महासू महाराज के दर्शन किए और माथा टेका। इस दौरान उन्होंने बाशिक देवता मैन्द्रथ में भी पूजा-अर्चना की।
मंदिर दर्शन के बाद प्रीतम सिंह ने ग्राम पंचायत डेरसा में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। बैठक में उन्होंने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हाल ही में हुए जिला पंचायत चुनाव में सरकार को मुंह की खानी पड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में मजबूती से संगठित होकर 2027 के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने जा रही है।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य क्षेत्र सिंह रावत, प्रधान सुरेश चौहान, राजवीर राणा, लाइक राम शर्मा समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की और पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के मुद्दों पर लगातार संघर्ष जारी रहेगा।






